You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि जहां दुनिया युद्ध, अशांति और ईंधन की बढ़ती कीमतों का सामना कर रही है, संघर्षों के कारण से वैश्विक आपूर्ति शृखंला प्रभावित हो रही है, वहीं भारत ने अपनी मजबूत विदेश नीति और अपने लोगों की एकजुटता के कारण इस स्थिति का मुकाबला प्रभावी ढंग से किया है।
2.
अमेरिकी समाचार पत्र द वाल स्ट्रीट जर्नल ने प्रशासनिक अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगियों से कहा है कि वह होर्मुज जलमार्ग मोटे तौर पर बंद रहने की सूरत में भी ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान खत्म करने के लिए तैयार हैं, जो बाद में किसी और समय फिर से शुरू किया जा सकता है।
3.
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग 32वें दिन मंगलवार को और भीषण हो गई। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को चेतावनी दी कि अमेरिकी फौज जमीनी कार्रवाई के लिए तैयार है, और संघर्ष अमेरिकी शर्तों पर ही खत्म होगा। बातचीत जारी है, अगर संवाद से बात नहीं बनेगी तो सैन्य विकल्प भी खुले हैं। आने वाले दिन निर्णायक हैं।
4.
देश में बढ़ते जा रहे साइबर अपराध की वजह से अब नए सुरक्षा मानक तैयार किए जाने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय को महिला सुरक्षा के ध्यान में रखकर ये मानक जल्द से जल्द तैयार करने चाहिए ताकि साइबर अपराध के जाल में फंस रही महिलाओं को सुरक्षा दी जा सके। -
5.
सरकार और संबंधित एजेंसियां बाघों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाघों की सुरक्षा के लिए तकनीक आधारित निगरानी, सख्त कानूनों का पालन, और स्थानीय समुदायों की भागीदारी बढ़ाना बेहद जरूरी है। बाघ भारत की जैव विविधता और पारिस्थितिकी संतुलन के प्रतीक हैं।
6.
महिला आरक्षण विधेयक पर अप्रैल में संसद की कार्यवाही दोबार हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि इस विधेयक दूसरे सप्ताह में दो दिन के लिए सत्र बुलाया जा सकता है। इस पर सरकार विचार कर रही है। सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह विधेयक आने के बाद केंद्र नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में संशोधन करना चाहती है। इस संशोधन के बाद महिला आरक्षण को परिसीमन और जनगणना के बाद लागू करने की शर्त खत्म हो जाएगी।
7.
केंद्र सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक दल तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की महत्वाकांक्षी परियोजना को साकार करने की दिशा में अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी के रूप में मान्यता देने संबंधी विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश कर सकती है। यह प्रस्तावित कानून अमरावती को एकमात्र और स्थायी राजधानी बनाने के निर्णय को भविष्य में बदल दिए जाने के किसी भी ऐसे प्रयास को रोक देगा, जैसा कि वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार द्वारा किया गया था।
8.
रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय वायु सेना के लिए दो माउंटेन रडार (पहाड़ों पर लगने वाले रडार) और उनसे जुड़े बुनियादी ढांचे की खरीद के लिए सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के साथ 1,950 करोड़ रुपए के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
9.
नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर उच्च प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) और चिकित्सा तथा शिक्षा उद्देश्यों के लिए विदेशी पर्यटन पैकेज एवं एलआरएस प्रेषणों पर कम टीसीएस शामिल हैं।
10.
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के आगामी वित्त वर्ष तक जारी रहने पर भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर में करीब एक फीसद तक कमी आ सकती है, जबकि खुदरा महंगाई लगभग 1.5 फीसद बढ़ सकती है। ईवाई की एक रपट में बात कही गई।
11.
कीमतों में यह संशोधन पुराने और विरासत वाले गैस क्षेत्रों से उत्पादित गैस पर लागू होगा, जो विनियमित मूल्य व्यवस्था (एपीएम) के तहत आती है। कीमत में इस वृद्धि का असर उर्वरक, सीएनजी और पाइप से होने वाली रसोई गैस आपूर्ति जैसे क्षेत्रों पर पड़ सकता है। देश के कुल घरेलू गैस उत्पादन में एपीएम गैस की हिस्सेदारी करीब 60 फीसद है और इसका उत्पादन लगभग 9.2 करोड़ मानक घन मीटर प्रतिदिन है। सरकार ने 2023 में स्वीकृत मूल्य निर्धारण व्यवस्था के तहत कीमतों में यह संशोधन किया है। इस व्यवस्था में पुराने क्षेत्रों से उत्पादित गैस की कीमत भारतीय कच्चा तेल बास्केट के मासिक औसत का 10 फीसद तय की जाती है और इसे हर महीने अधिसूचित किया जाता है।
12.
चीन और पाकिस्तान ने मंगलवार को पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए पांच सूत्री शांति प्रस्ताव रखा, जिसमें होर्मुज जलमार्ग से जहाजों के सुरक्षित आवागमन की मांग भी शामिल है। यह शांति प्रस्ताव चीन के विदेश मंत्री वांग यी द्वारा पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार के साथ ईरान की स्थिति पर हुई बातचीत के बाद रखा गया। डार तुर्की, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों के साथ हुई अपनी हालिया वार्ता की जानकारी वांग को देने यहां आए थे, जिसका उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए वार्ता को बढ़ावा देना था।
13.
अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने का आग्रह किया है और कहा है कि एक महीने से जारी हमलों के बावजूद ईरान अभी पर्याप्त रूप से कमजोर नहीं हुआ है। अमेरिका, खाड़ी देश और इजराइल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन के प्रतिनिधियों ने निजी बातचीत में यह संकेत दिया है कि वे चाहते हैं कि सैन्य अभियान तब तक जारी रहे जब तक ईरान में नेतृत्व स्तर पर अहम बदलाव नहीं हो जाता या उसके रुख में बड़ा परिवर्तन नहीं आता।
14.
यरूशलम में इजराइल की संसद नेसेट ने सोमवार को एक कानून पारित किया जिसके तहत इजराइलियों की हत्या के दोषी ठहराए गए फिलिस्तीनियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है। इस कदम की अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों ने कड़ी आलोचना करते हुए इसे भेदभावपूर्ण और अमानवीय बताया है।
15.
अमेरिकी अंतरिक्ष एजंसी नासा ने 53 वर्षों में पहली बार मानवयुक्त चंद्र मिशन के प्रक्षेपण के लिए उलटी गिनती शुरू कर दी है। 'आर्टेमिस-2' मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर विशाल स्पेस लान्च सिस्टम (एसएलएस) राकेट बुधवार शाम प्रक्षेपण के लिए तैयार है। लगभग 32 मंजिला ऊंचा यह राकेट अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की कक्षा में एक दिन बिताने के बाद 'ओरियन' कैप्सूल के जरिए चंद्रमा की ओर लेकर जाएगा।

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:store@khanglobalstudies.comNCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
